Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Snake Viral Video: बरसात के बाद छत पर सो रहा था शख्स तभी आ गया सांप और फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा आपके

बरसात के मौसम में जमीन पर ना सोने के हमेशा सलाह दी जाती है। मगर छत पर सोना कभी-कभी खतरनाक भी हो सकता है। हाल…

बरसात के मौसम में जमीन पर ना सोने के हमेशा सलाह दी जाती है। मगर छत पर सोना कभी-कभी खतरनाक भी हो सकता है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वीडियो में एक शख्स छत पर सोया हुआ है। पहले तो सब कुछ सामान्य लगता है मगर तभी यह खतरनाक सांप उसके करीब आता है। वीडियो में आप देखेंगे कि सांप धीरे-धीरे उसके पास जाता है और कुछ ही सेकंड में सांप शख्स के करीब पहुंच गया। मगर अभी तक सो रहे शख्स को इसकी भनक तक नहीं लगती है। देखकर लगता है कि सांप शख्स के कान में घुसने की कोशिश कर रहा है।


कामयाब न होने पर सांप शख्स को डसने की कोशिश भी करता है। इसके बाद जो नजर आया उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। आप देख सकते हैं की वीडियो में जैसे ही सांप शख्स को डंसता है शख्स तुरंत उठकर बैठ जाता है और सांप को खुद से दूर कर देता है।


फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं। वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे एक्स पर @Manas___05 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो एआई द्वारा बनाया गया भी हो सकता है। इंडिया डॉट कॉम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।