Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Munsiyari Festival: उत्साह के बीच गोलीकांड से दहशत, रहस्य बरकरार

Munsiyari Festival

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Panic due to shooting amidst the excitement of Munsiyari Festival

पिथौरागढ़/ मुनस्यारी, 04 दिसंबर 2021- हिमनगरी में महोत्सव (Munsiyari Festival)के उत्साह और उमंग के बीच हुए गोलीकांड के चलते दहशत का माहौल पैदा हो गया।


क्षेत्र में गोलीकांड का यह पहला मामला है घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।


वहीं गोली किसने और कहां से चलाई, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। महोत्सव के बीच गोली चलने से यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा।
इधर घटना के दूसरे दिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन, घायल के परिजनों व स्थानीय लोगों ने एसडीएम का घेराव कर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।


गोलकांड की यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है । जानकारी के अनुसार महोत्सव(Munsiyari Festival) की समाप्ति के बाद अनुसेवक रमेश राम जनरेटर बंद करने गया। इसी बीच किसी ने पीछे से उस पर गोली चला दी। गोली उसके दांए हाथ की बांह को पार करते हुए निकल गई।

इधर गोली की आवाज सुन सहयोगी प्रेम राम मौके पर पहुंचा तो रमेश घायल अवस्था में मिला। उसने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पता चला है कि गोली आर-पार हुई है।


घटना के दूसरे दिन आज यानि शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन, घायल के परिजन व स्थानीय लोग बढ़ी संख्या में शिल्पी संगठन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे । उन्होंने आरोपी का जल्द पता लगाने की मांग पर एसडीएम का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

कहा शांत वादियों में इस तरह की घटनाएं सामने आना पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह है। चेतावनी देते हुए कहा 48 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अनुसेवक रमेश राम पर गोली क्यों और किसने चलाई यह साफ नहीं हो पाया है।