Shocking Video Viral :जब झूले में उल्टे लटक गए लोग

जब लोग मेले में घूमने के लिए जाते है तो मेले में झूले में बैठने का एक अलग ही आनंद होता है, लोग अपने परिवार…

जब लोग मेले में घूमने के लिए जाते है तो मेले में झूले में बैठने का एक अलग ही आनंद होता है, लोग अपने परिवार दोस्तो के साथ झूले में बैठना बहुत पसंद करते है। लेकिन इस दौरान कई बार अनहोनी भी हो जाती है, जिससे लोगों की जान पर खतरा भी रहता है।

एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसको देखते ही रोंगटे खड़े हो जा रहें हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एम्यूजमेंट पार्क में झूले में मजे से झूला झूल रहे थे कि तभी एकाएक झूला हवा में अटक जाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस झूले में बैठे लोग बहुत देर तक हवा में उल्टे होकर लटक जाते है तो वही दूसरे झूले में लोग ऊंचाई से नीचे गिरने लगते है और इधर उधर छटक जाते है। इस भयावह मंजर को देख हर किसी के होश उड़ गए।