उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी उपपा के संस्थापक और केन्द्रीय संयोजक एडवोकेट पीसी तिवारी को समाजसेवा, पत्रकारिता एवं संवेदनशील जन सरोकारों पर आधारित मूल्यों की राजनीति के क्षेत्र में निरंतर संघर्षशील भूमिका अदा करने के लिए शोभन सिंह जीना दातव्य न्यास की ओर से शोभन सिंह जीना अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
मंगलवार को दातव्य न्याय की ओर से अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
शोभन सिंह जीना जयंती के अवसर पर एसएसजे विश्व विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर डा. सत्यपाल सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रोफेसर बीडी एस नेगी, एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी सहित न्याय के पदाधिकारी और विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स, छात्र एवं नगर के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद थे।
इधर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों व पत्रकारिता से जुड़े अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

