अल्मोड़ा- पातालदेवी निवासी मेधावी छात्रा शिवालिका चन्द ने दोहरी उपलब्धि हासिल की है।
नीट की प्रवेश परीक्षा में आँल इण्डिया स्तर में सामान्य श्रेणी में 10064 रैंक हासिल करने वाली शिवालिका ने पंतनगर विश्वविद्यालय की परीक्षा में 7वीं रैंक प्राप्त करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
शिवालिका चन्द ने प्रारंभिक शिक्षा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल जाखनदेवी से प्राप्त की। शिवालिका ने वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 98.4 ℅ प्राप्त करके अल्मोड़ा जिला की टापर रही थी।
वहीं 2024 में इंटर में 94% अंक प्राप्त करके अल्मोड़ा नगर का नाम रोशन किया। विगत एक वर्ष में कड़ी मेहनत से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करके स्वयं के प्रयास से दोनों परीक्षाओं को पास किया। शिवालिका चन्द की माता सुनीता चन्द सेवारत शिक्षिका हैं।
और पिता दिलीप चन्द अधिवक्ता हैं। छोटा भाई शिवाशं चन्द भी मेधावी हैं। और वर्तमान में इंटर में अध्ययनरत हैं।
शिवालिका चन्द ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता पिता की कड़ी मेहनत को दिया।
शिवालिका चन्द की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर अल्मोड़ा जनाधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, रेडक्रास सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि मनोज सनवाल, रानीधारा नागरिक समिति अध्यक्ष बीपी डंगवाल, नमित जोशी, पंकज पंत, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, पार्षद एकता वर्मा, पूर्व सभासद सौरभ वर्मा, हरीश राना, ओमप्रकाश जोशी, हरीश चन्द्र जोशी, कंचन कुमार तिवारी ने हर्ष व्यक्त करके शिवालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।