Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कल से, मां शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना का शुभ समय जानें

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की उपासना को समर्पित होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी के अनुसार इस बार पूजा का शुभ समय…

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की उपासना को समर्पित होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी के अनुसार इस बार पूजा का शुभ समय सुबह 06 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। घट स्थापना का समय सुबह 06 बजकर 09 मिनट से सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक बताया गया है जबकि अभिजीत मूहूर्त दोपहर 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं और जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पूजा की शुरुआत करने से पहले स्थान को शुद्ध कर चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाया जाता है। फिर मां शैलपुत्री की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सिंदूर अर्पित किया जाता है। इसके बाद नैवेद्य और भोग चढ़ाकर व्रत कथा का पाठ किया जाता है और मंत्रों का जाप किया जाता है। अंत में मां की आरती कर पूजा को संपन्न किया जाता है। इस दिन कलश स्थापना के समय नारियल अर्पित करना विशेष शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि मां शैलपुत्री की कृपा से भक्त के जीवन में हर तरह की बाधाएं दूर होकर सौभाग्य प्राप्त होता है।