कलयुगी पिता की शर्मनाक हरकत,मां ने दर्ज कराई अपने पति के खिलाफ नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत

कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी पर छेड़छाड़ के आरोप लगे है। इस मामले में महिला ने थाने में अपने पति के खिलाफ नाबालिग बच्ची…

कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी पर छेड़छाड़ के आरोप लगे है। इस मामले में महिला ने थाने में अपने पति के खिलाफ नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है।
मामला उत्तर प्रदेश के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है।यहां एक पिता द्वारा ही अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।जिस सम्बंध में मां द्वारा थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि महिला ने के शिकायत करते हुए कहा है कि वर्ष 2014 में प्रेमनगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति के साथ उसका विवाह हुआ था। शादी से पूर्व वह दूसरे धर्म की थी। शादी करने के बाद उसने अपना धर्म बदल दिया। कुछ समय बाद दोनों का एक बेटा व बेटी हुई।


महिला के मुताबिक जब उसकी बेटी 8 वर्ष की हुई तो उसके पिता द्वारा उसको अगले कमरे में ले जाता था और सोते समय उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। इस बारे में बेटी ने अपनी मां को बताया तो उसकी मां ने इसका विरोध किया अपने पति से बारे में बात की। पति ने बात को समझने के बजाय महिला के साथ मारपीट कर दी।वही महिला ने कहा कि उसका पति उसके मूल धर्म को लेकर चिढ़ता भी था और उसके साथ लड़ाई झगड़ा कर मारपीट भी करता था।