वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे

उत्तरा न्यूज डेस्क, 04 दिसंबर 2021- वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे, उनके निधन की सूचना उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर साझा…

उत्तरा न्यूज डेस्क, 04 दिसंबर 2021- वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे, उनके निधन की सूचना उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर साझा की है।


विनोद प्रखर पत्रकार माने जाते थे, वह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उनकी पत्नी चिन्ना दुआ का भी कुछ महीनों पहले निधन हो गया था। दुआ दंपत्ति कोविड पीड़ित थे, विनोद दुआ कोरोना संक्रमण के बाद से उबर नहीं पाए। आज यानि शनिवार की शाम उन्होंने आख़िरी साँस ली। वह 67 वर्ष के थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
IMG 20211204 WA0009

विनोद दुआ बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे वह
राजनीति व चुनाव परिणाम विश्लेषण भी शानदार करते थे तो जायका जैसे कार्यक्रम पर भी मजबूत पकड़ थी। उनके निधन पर मीडिया जगत शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार कल रविवार को दोपहर 12 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा।

Govt Job- सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं तो यहां करें आवेदन