बीजेपी के वरिष्ठ नेता ब्रह्म सिंह तवर ने छोड़ा भाजपा का साथ, आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक रह चुके ब्रह्म सिंह तंवर ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक रह चुके ब्रह्म सिंह तंवर ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़ दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

तंवर और उनके सहयोगियों ने आप मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि तंवर दिल्ली के बड़े नेता है जो छतरपुर और महरौली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह आप परिवार को और ज्यादा मजबूत करेंगे।

ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी का दामन उसे समय थामा है। जब 4 महीने पहले ही दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर से आप के विधायक करतार सिंह तंवर भाजपा में शामिल हुए थे।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। ब्रह्म सिंह तंवर ने कहा कि वह केजरीवाल की कार्यशैली और जनसेवा के उत्साह से प्रभावित हैं। उनका कहना था कि वह पूरे समर्पण के साथ आप के लिए काम करेंगे।