सीमा हैदर की बढ़ीं मुश्किलें, बोली – अब मैं पाकिस्तान की नहीं, भारत की बहू हूं

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है। इस फैसले…

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है। इस फैसले के बाद सीमा हैदर की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। वही सीमा हैदर जो पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन मीना के लिए भारत आई थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सीमा पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली है। वो 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थी। उसका सचिन से प्यार PUBG गेम के दौरान हुआ था। फिर सब कुछ छोड़कर वो भारत आ गई और दोनों ने शादी भी कर ली। अब दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम भारती है।

केंद्र सरकार के इस नए आदेश के बाद सीमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है। वीडियो में वो कहती दिख रही है – “मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती सर। मोदी जी और योगी जी से बस इतनी गुहार है कि मुझे यहीं रहने दिया जाए। मैं अब इनकी अमानत हूं। बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन बहू अब भारत की हूं।”

सीमा पर अवैध तरीके से भारत में घुसने का आरोप है जबकि सचिन पर अवैध प्रवासी को शरण देने का। दोनों को पहले गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

अब सवाल ये है कि सरकार अपने आदेश में सीमा जैसे मामलों को अपवाद मानती है या नहीं। सीमा का दावा है कि उसने हिंदू धर्म अपना लिया है और अब वो यहीं रहना चाहती है। लेकिन जो कानूनी प्रक्रिया है, उसमें वो कितनी आगे जा पाएगी, ये अभी साफ नहीं है।