देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के शुरुआती परिणामों से कांग्रेस और भाजपा खुश हैं। जिला पंचायत में कांग्रेस 16 में से 12 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं भाजपा को 7 सीटे मिली। दून में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के गढ़ में कांग्रेस ने जीत हासिल की और 11 में से 7 सीटें जीती हैं।
रानी पोखरी से कांग्रेस के पंचम बिष्ट ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को शिकस्त दी। उधर अभी भी बाकी सीटों पर मतगणना जारी रही।
जिला पंचायत सदस्यों को लेकर मतगणना देर रात तक चली। कांग्रेस ने 30 जिला पंचायत सीटों में से 16 प्रत्याशियों को घोषित किया था। बाकी सीटों पर कांग्रेस की पृष्ठभूमि की उम्मीदवार खड़े हुए थे। लंबे समय से कांग्रेस उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी।
वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस को 19 और भाजपा को 47 सीटें मिली थीं। दो बसपा और दो निर्दलीय जीते थे। वहीं लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांच सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। अब पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक-ठाक दिखाई दे रहा है पूर्व में हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित जिपं सदस्यों की संख्या 10 तक पार नहीं हुई थी।
देहरादून में देर रात आए परिणामों से भाजपा खुश दिखाई दे रही है। वही कांग्रेस भी खुश है। कांग्रेस का कहना है कि 16 में से 12 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं चकराता के विधायक प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक ने बृनाड बास्तील से जीत दर्ज की।
शेष सीटों पर देर रात तक मतगणना जारी रही। दूसरी ओर, 23 सीटों में कांग्रेस को 12, भाजपा को सात सीटों पर जीत मिली है और तीन सीटों पर निर्दलीय ने मैदान मारा है। एक सीट पर कांग्रेस की पृष्ठभूमि के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बाकी सीटों पर देर रात तक मतगणना जारी रही।
देहरादून जिला पंचायत के कुछ 30 सीटों में से भाजपा ने 28 पर प्रत्याशी घोषित किए थे। इसमें विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान भी शामिल थी। वही कांग्रेस ने 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। भाजपा ने दो और कांग्रेस से 24 सीटों पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उतारा था।
जौनसार बावर की 11 जिला पंचायत सीटों में से सात पर कांग्रेस ने कब्जा किया, तीन पर भाजपा जीती। चकराता के बृनाड बास्तील से विधायक प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह चौहान ने जीत हासिल की। वहीं कालसी ब्लॉक में कचटा से भाजपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने आगे चल रही हैं। मधु चौहान की यह चौथी जीत होगी।
बृनाड बास्तील से अभिषेक सिंह को 4005 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के शांतिराम को 2096 वोट मिले। वहीं मधु चौहान भाजपा की अंजू राठौर से 1409 मतों से आगे चल रही हैं। चकराता ब्लॉक में जिला पंचायत की छह में से पांच सीटों पर कांग्रेस ने परचम लहराया है।
एक सीट पर निर्दलीय जीता। वहीं कालसी ब्लॉक में भी कांग्रेस ने मंगरोली व आरा सीट पर जीत हासिल की। कालसी ब्लॉक की तीन सीट भाजपा के खाते में गई। चकराता ब्लॉक में रायगी से कांग्रेस के श्याम सिंह चौहान विजयी रहे।
