जीआईसी स्यालीधार में आयोजित हुई विज्ञान प्रतियोगिताएं (Science competitions), विद्या, धान्या,पायल व कंचन रहीं अव्वल

Science competitions held at GIC Sayalidhar, Vidya, Dhanya, Payal and Kanchan topped अल्मोड़ा, 11 मार्च 2023- राइका स्यालीधार अल्मोड़ा में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं शोध…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Science competitions held at GIC Sayalidhar, Vidya, Dhanya, Payal and Kanchan topped

अल्मोड़ा, 11 मार्च 2023- राइका स्यालीधार अल्मोड़ा में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं शोध केंद्र द्वारा नव स्थापित यूसर्क विज्ञान चेतना केंद्र में विभिन्न विज्ञान प्रतियोगिताएं (Science competitions)आयोजित की गईं।


इस अवसर पर हुई व्याख्यान प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में विद्या बिष्ट तथा जूनियर वर्ग में धान्या जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में पायल बिष्ट व जूनियर वर्ग में कंचन जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्र छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार वितरित किये गए।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश चंद्र जोशी तथा विशिष्ट अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार जोशी रहे।

Science competitions
जीआईसी स्यालीधार में आयोजित हुई विज्ञान प्रतियोगिताएं (Science competitions), विद्या, धान्या,पायल व कंचन रहीं अव्वल


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य यूसीपाण्डे ने की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय में जीव विज्ञान प्रवक्ता तथा विज्ञान चेतना केंद्र प्रभारी डॉ. प्रभाकर जोशी ने किया।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि विद्यार्थी आने जीवन में सकारात्मक बदलावों को आत्मसात करें।

प्रोफेसर सुशील कुमार जोशी ने युवा छात्र छात्राओं से अपने अध्यापकों के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


Science competitions के निर्णायक के रूप में डीएन जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र आर्य, डॉ मनोज बिष्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य यूसी पाण्डे तथा
प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार जोशी द्वारा लिखी पुस्तक “क्यों असफल होते हैं बच्चे” का विमोचन भी किया गया।


प्रधानाचार्य यूसी पाण्डे ने समापन पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एलएम तिवारी, महेंद्र प्रकाश, भावना, श्वेता राणा, दीप चंद्र जोशी, शिवराज बनकोटी, विनोद जोशी, नीरज सिंह, विनीता ऐरी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।