मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कल इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से उत्तराखण्ड के कई पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी करने के…

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से उत्तराखण्ड के कई पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी करने के बाद 2 जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने—अपने जनपद में स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने अपने अपने जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जारी आदेश में कहा है कि मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद ऊधमसिंह नगर में दिनांक 28 जनवरी, 2026 (बुधवार) को समस्त शासकीय, अशासकीय/ निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।


पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने जारी आदेश में कहा कि मौसम विभाग की बर्फबारी और बारिश की चेतावनी के बाद स्कूल कल 28 जनवरी को बंद रहेगे। उन्होंने कहा कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्र भी कल 28 जनवरी को बंद रहेगें।