राजकीय पॉलीटैक्निक बाडेछीना के नवनिर्मित परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य सहित छात्रों और प्रशिक्षकों व कार्यालय स्टाफ ने पौधरोपण किया ।
राजकीय पॉलीटेक्निक बाड़ेछीना का नया भवन बाडे़छीना सील के पास बना हुआ है षरिसर में छात्रों और शिक्षकों द्वारा गो-कृपा महिला नर्सरी से बाज सहतूत, बितरेण रीठा, तिमिल आदि के सौ से अधिक पौधे क्रय कर रोपित किये । शिक्षकों ने स्वयं अपने पैसे से पौधे क्रय कर पौधारोपण किया गया।

