सराहनीय: पंजाबी महासभा ने कोरोना से लड़ने को लगाया सैनेटाइजर(Sanitizer) व पानी की टंकी(water tank)

Sanitizer

25
26

अल्मोड़ा। कोरेना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा अल्मोड़ा ने आने वाले पर्यटकों और यात्रियों के लिए पानी की टंकी(water tank) और सैनेटाइजर (Sanitizer)की व्यवस्था की है।

जिलाध्यक्ष कपिल मल्होत्रा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा बनाए गए पार्किंग कांम्पलेक्स के निकासी गेट पर आने जाने वाले पर्यटकों और लोगों के हाथ धोने की व्यवस्था के लिए एक पानी की टंकी लगायी गई है

साथ ही सैनेटाइजर की भी व्यवस्था की गई है और इसकी देखरेख का जिम्मेदारी पार्किंग संचालक दीपेश चंद्र जोशी और मंगल सिंह द्वारा ली गई है।

कपिल मल्होत्रा का कहना है कि इस पार्किंग में सभी तरह के पर्यटक आते हैं इसलिए उनको हाथ धोने के लिए यह सुविधा उत्तरांचल पंजाबी महासभा अल्मोड़ा दवारा उपलब्ध कराई गई है।

इस सुविधा से लोगों के साथ मिल कर कोरोना वाइरस से लड़ा जा सकता है। और देश हित में एक कदम बढ़ाया जा सकता है।