Salt by-election- बीजेपी की स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सीएम त्रिवेंद सिंह रावत का नाम गायब

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

देहरादून, 31 मार्च 2021- अल्मोड़ा के सल्ट उपचुनाव (Salt by-election) में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी हो गई है। 30 स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम नहीं है।

new-modern

यह भी पढ़े…

Uttarakhand- हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में अंडरग्राउण्ड केबलिंग का लोकार्पण, होंगे ये फायदे

उपचुनाव (Salt by-election) में प्रचार के लिए भाजपा के 30 चुनाव प्रचारकों में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी स्टार प्रचारकों में हैं।

यह भी पढ़े…

Salt by-election: यूकेडी प्रत्याशी मोहन उपाध्याय का नामांकन निरस्त, पढ़ें पूरी खबर


इसके अलावा संगठन महामंत्री अजय कुमार, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, सुरेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, के नाम है ।

इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यमंत्री रेखा आर्य, विधायक पूरन फर्त्याल, दीवान सिंह बिष्ट, बलवंत भौर्याल, चंदन राम दास, और महेश नेगी भी स्टार प्रचारक में शामिल किए गए हैं पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम सूची में शामिल नहीं है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

Salt by-election

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw