shishu-mandir

उत्तराखंड में इन 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार 2022, सूची हुई जारी

editor1
1 Min Read

देहरादून। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को दिए जाने वाले शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2022 की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को जारी सूची के अनुसार पुरस्कार के लिए बेसिक स्तर पर 10 शिक्षकों का चयन हुआ है वहीं माध्यमिक स्तर पर पुरस्कार के लिए 6 शिक्षक पात्र पाए गए। प्रशिक्षण संस्थान श्रेणी में बागेश्वर डायट के प्रवक्ता डॉ.शैलेश धपोला का चयन हुआ है।

new-modern
gyan-vigyan

शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी सूची के अनुसार 1. उत्तरकाशी लोकेंद्रपाल परमार 2. देहरादून संजय कुमार मौर्य 3. पिथौरागढ़ दमयंती चंद 4. बागेश्वर त्रिभुवन चंद्र लोबियाल 5. अल्मोड़ा डॉ.प्रभाकर जोशी 6. यूएसनगर निर्मल कुमार को माध्यमिक स्तर पर पुरस्कार मिला है।

saraswati-bal-vidya-niketan

वहीं बेसिक स्तर पर 1. पौड़ी आशा बुड़ाकोटी 2. उत्तरकाशी संजय कुकसाल 3. देहरादून उषा गौड़ 4. हरिद्वार संजय कुमार 5. टिहरी उत्तम सिंह राणा 6. चंपावत रवीश चंद्र पचौली 7. बागेश्वर सुरेश चंद्र सती 8. पिथौरागढ़ गंगा आर्या 9. अल्मोड़ा यशोदा कांडपाल 10. नैनीताल डॉ.आशा बिष्ट का चयन हुआ है।