सड़क हादसा: खाई में गिरा वाहन, एक की मौत दो गंभीर

sadak hadasa: khai me gira vahan लोहाघाट, 14 अक्टूबर 2020पिथौरागढ़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो…

sadak hadasa: khai me gira vahan

लोहाघाट, 14 अक्टूबर 2020
पिथौरागढ़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसे में एक 8 वर्षीय बच्चे व एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना बुधवार सुबह की है। ​प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में खोला सुनार के बूंगा थान के पास बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भयंकर था कि वाहन चालक रमेश सिंह उम्र 25 की मौके पर ही मौत हो गई वही, वाहन में सवार ममता देवी उम्र 32 वर्ष व बिट्टू उम्र 8 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।
जिसके बाद 108 आपतकालीन सेवा के माध्यम से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25