shishu-mandir

दुखद : पिथौरागढ़ के चंडाक में मेले से लौट रही महिला को मार डाला गुलदार ने

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे चंडाक क्षेत्र में मेले से लौट रही एक महिला को गुलदार ने मार डाला। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं।
नगरपालिका क्षेत्र से लगे गांव पपदेव की करीब 27 वर्षीया किरन देवी पत्नी मनोज राम मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे करीब तीन-चार किलोमीटर दूर चंडाक क्षेत्र में चल रहे मोस्टमानू मेला देखने गई थी। कक्षा 8 और कक्षा 5 में पढ़ने वाले अपने दो बेटों को इस बीच वह घर में ही छोड़ गई थी। शाम के समय किरन का पति भी कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ मेले में गया और मेला खत्म होने पर पत्नी के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान किरन अपने पति से कुछ दूरी पर आगे चल रही थी। इसी बीच पिथौरागढ़-चंडाक मुख्य रोड पर पहंुचने से पहले शिवालय के पास कच्चे रास्ते पर घात लगाए गुलदार किरन पर झपटा। किरन की चीख सुनकर पीछे चल रहे उसके पति व अन्य लोग उसकी तरफ दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार उसे घसीटकर कुछ दूर ले जा चुका था। पत्थर मारने और शोर-शराबा करने पर गुलदार भाग गया। आनन-फानन में पुलिस व 108 सेवा को सूचना दी गई। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पपदेव क्षेत्र व किरन के घर में कोहराम मचा है। शाम को ग्रामीणों का हुजूम अस्पताल पहंुचा और कई अन्य लोग शोक संवेदना जताने जिला अस्पताल पहुंचे।

saraswati-bal-vidya-niketan