सचिन तेंदुलकर के गार्ड ने खुद को गोली मार समाप्त की जीवनलीला, आठ दिनों के लिए गए थे घर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। उनके 37 वर्षीय बॉडीगार्ड ने अपने सिर में…

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। उनके 37 वर्षीय बॉडीगार्ड ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जामनेर शहर के जलगांव रोड पर गणपति नगर में रहने वाले बॉडीगार्ड का नाम प्रकाश गोविंदा कापड़े है, जिन्होंने अपने घर पर आधी रात को सिर में गोली मारी। वह एसआरपीएफ में भर्ती थे.

अपनी पोस्टिंग के बाद वह मुंबई में सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड के रूप में ड्यूटी पर थे। वह आठ दिनों के लिए अपने घर आए थे। मंगलवार रात करीब 1 बजे प्रकाश कापड़े ने अपने आवास पर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस समय उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया उस समय घर के सभी लोग सोए हुए थे। गोलियों की आवाज सुनकर जब लोग उनके कमरे की ओर दौड़े तो प्रकाश खून से लथपथ पड़े हुए थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

घटना की जानकारी मिलने पर जामनेर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक किरण शिंदे और उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे इसके बाद प्रकाश कापड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए जामनेर शहर के उपजिला अस्पताल भेज दिया गया अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और उसके बाद कारण स्पष्ट होगा।