shishu-mandir

मजबूरों के लिए अन्नपूर्णा साबित हो रहा है अल्मोड़ा का रोटी बैंक(roti bank) हर दिन बन रहा है 4 हजार लोगों का भोजन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

यहां देखें खबर से संबंधित वीडियो

अल्मोड़ा: 3अप्रैल— कोरोना जैसी महामारी के चलते किए गए लॉक डाउन के दौरान अल्मोड़ा में स्थापित रोटी बैंक(roti bank) समाज के मजबूत लोगों के लिए मजबूत मदद साबित हो रहा है।

roti bank

यहां रोज 4 हजार से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें प्रशासन के अलावा बाजार के हर वर्ग का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

अल्मोड़ा के हुक्का क्लब में रोटी बैंक(roti bank) की स्थापना की गयी है। जिसमें प्रशासन,रेडक्रास,केमिस्ट ऐसोसिएशन और नगर के कई संगठन अपना सहयोग कर रहे है। इस रोटी बैंक में रोजाना हजारों लोगों का खाना बन रहा है।

खाना उन मजदूरों को खिलाया जा रहा है जो अपने घरों तक नही जा पा रहे है। वह सिर्फ अब प्रशासन के भोजन पर ही आधारित है और उनके पास काम भी नही है। ऐसे में यह रोटी बैंक जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रहा है।

रोटी बैंक के नोडल अधिकारी अजीत तिवारी ने बताया कि इस रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन सुबह साम 4200 से अधिक लोगों का भोजन तैयार हो रहा है अब नगर के अन्य हिस्सों से भी लोग यहां सहायता के लिए फोन कर रहे हैं।

रोटी बैंक में नगर के लोग काफी मदद कर रहे हैं। नोडल अधिकारी अजीत तिवारी के अलावा विनीत बिष्ट, पूरन रौतेला,रेडक्रांस से बीएस मनकोटी, किशन गुरुरानी ,मनोज सनवाल, केमिस्ट एसोसिएशन के राघव पंत, गिरीश उप्रेती, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक वर्मा, परितोष जोशी,वैभव पांडे, निर्मल रावत,विकास कनोजिया, सभासद मनोज जोशी,राहुल बोहरा,दीप जोशी सहित कई लोग सुबह से शाम तक यहां सेवा में लगे हैं ऐसे अन्य लोग भी हैं जो सुबह से शाम तक लंबे समय तक यहां सेवा देते हैं। उन सभी लोगों की निस्वार्थ सेवा के चलते यहां कार्य सुचारु चल रहा है।