सड़क हादसा: भूमियाधार खूपी के पास सड़क में पलटी केएमओ बस,1 की मौत,7 घायल

जनपद नैनीताल के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन email…

Screenshot 2026 03 27 12 20 56 30 7352322957d4404136654ef4adb64504

जनपद नैनीताल के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जनपद नैनीताल के अंतर्गत भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में शुक्रवार को प्रातः एक सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई।


जबकि 7 घायल हो गए बस हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी, एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया और 7 घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा।


आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से सुबह 07:27 बजे सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी, जिसमें चालक के अनुसार लगभग 15–16 यात्री सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित एवं कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के दौरान 7 घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के उपरांत तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। , इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। टीम द्वारा अन्य यात्रियों की स्थिति का भी जायजा लिया गया तथा घटनास्थल पर सर्चिंग की गई। बताया जा रहा है कि बस हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी और चालक के नियंत्रण खो देने से हादसा हुआ।

Leave a Reply