shishu-mandir

अल्मोड़ा ब्रेकिंग- दीपावली से पहले भीषण सड़क हादसा (road accident), 2 मासूम समेत 3 लोगो की मौत, 9 घायल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Road accident

Almora: road accident me 2 masoom samet 3 logo ki maut, 9 ghayal

Screenshot-5

अल्मोड़ा, 13 नवंबर 2020
स्याल्दे ब्लॉक के देघाट क्षेत्र में दीपावली की खरीदारी कर घर को लौट रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे (road accident) में 2 मासूम समेत 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक समेत 9 लोग घायल हो गए। जिसमे 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

new-modern
gyan-vigyan

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकासखंड के देघाट से करीब 4 किमी दूर खलडुवा-उपराड़ी मोटर मार्ग में देर शाम करीब 6:30 बजे बोलरो वाहन संख्या यूके 01 टीए-2916 अचानक दुर्घटनाग्रस्त (road accident) होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।


हादसे में चंदन सिंह पुत्र ध्यान सिंह उम्र 55 वर्ष, दीपांशु रावत पुत्र भृजन सिंह उम्र 9 वर्ष तथा विवेक रावत पुत्र मोहन सिंह उम्र 7 वर्ष की मौत हो गयी।
जबकि वाहन चालक मनोहर सिंह पुत्र हीरा सिंह व खीमुली देवी पुत्री मदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रानीखेत रेफर कर दिया गया है।

अल्मोड़ा (Almora) में इस शिला में मूर्छित होकर गिर पड़े थे स्वामी विवेकानंद, एक मुस्लिम फकीर ने की थी उनकी मदद

इसके अलावा हादसे में भृजन सिंह पुत्र हीरा सिंह, विजेंद्र पुत्र दिनेश सिंह, महेश पुत्र कमल सिंह, नरेंद्र सिंह, किशन बोरा, रोहित कोहली पुत्र जगत राम, महेश रावत पुत्र कमल सिंह हादसे में घायल हो गए। जिनका सीएचसी देघाट में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. यह लोग धनतेरस पर देघाट बाजार में दीपावली की खरीदारी करने गए थे वही, से लौटते समय उनका वाहन शुक्रवार देर शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/