दर्दनाक हादसा :- नदी में नहाने उतरे किशोर डूबे, नदी में ढूढने गए परिजनों को मिली लाश, मचा कोहराम

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

अल्मोड़ा :- स्याल्दे क्षेत्र के सीमावर्ती चकरगांव के दो किशोर नदी में नहाने के दौरान नदी में डूब गए, उन्हें ढूढ़ने गए परिजनों को उनका शव मिले जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया |
जानकारी के अनुसार विद्यालय से लौटने के दौरान ये छात्र नहाने के लिए पास ही बहने वाली नदी में उतर गए थे। पता लगा है कि मृतकों में एक दसवीं और दूसरा 11वीं का छात्र था।    
मंगलवार को गांव के सुरेंद्र सिंह और चंद्र राम गांव के ही दो अन्य साथियों के साथ गलोघट नदी में नहाने गए। हालांकि इस नदी में पानी अधिक नहीं है, लेकिन कई स्थानों पर नदी में गहरे तालाब मौजूद हैं। 
शुरुआती जानकारी के अनुसार चारों पहले नदी में नहाने लगे। कुछ ही देर बाद दो किशोर अपने घरों को वापस लौट गए, लेकिन सुरेंद्र और चंद्र राम दोबारा तालाब में उतर गए। अचानक ही दोनों डूबने लगे। काफी देर होने तक भी जब वो वापस नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में निकल गए। बाद में उन्हें तालाब में दोनों की लाशें बहती दिखी |
ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। राजस्व पुलिस ने शवों का आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया |