Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पांच सौ के नोट को लेकर आरबीआई ने जारी की गाइड लाइन, देखिए

पिछले साल तक 2000 का नोट भारतीय करेंसी में सबसे बड़ा नोट प्रचलन में था। जो कि अब बन्द हो गया है। जिसके अब 500…

पिछले साल तक 2000 का नोट भारतीय करेंसी में सबसे बड़ा नोट प्रचलन में था। जो कि अब बन्द हो गया है। जिसके अब 500 का नोट ही सबसे बड़ा रह गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हालांकि अब नकली नोट होने की शिकायतें सामने आती रहती है । ऐसे में आरबीआई ने असली व नकली नोट की पहचान बताते हुए गाइड लाइन जारी की है।

इस तरह करें 500 के असली नोट की पहचान

1. 500 के नोट में एक तरफ लाल किले की तस्वीर छपी है।

    असली नोट आधार कलर स्टोन ग्रे है। इसके अलावा इन नोटों का डिजाइन और जियोमिट्रीक पैट्रन आगे व पीछे की कलर स्कीम को दर्शाता नजर आता है

    2. 500 के असली नोट पर लिखा 500 का अंक ट्रांसपेरेंट है यानी आर पार दिखने वाला है। इसकी लेटेंट इमेज वाली खूबी इस नोट को असली होने को दर्शाती है, जो आंखों के लेवल पर नोट को होरिजेंटल स्थिति में करने पर दिखती है। नोट में 500 को स्पष्ट व वाटरमार्क टाइप में भी लिखा गया है।

    3. देवनागरी लिपी में 500 के नोट पर शब्दों में इस संख्या को लिखा गया है। नोट पर बहुत ही सूक्ष्म शब्दों में हिंदी में भारत व अंग्रेजी में इंडिया लिखा हुआ है। जब नोट को तिरछा करके देखेंगे तो नोट का सिक्योरिटी थ्रेड हरे से नीले रंग में प्रतीत होगा। असली नोट को बहुभाषी पैनल, आरबीआई की मुहर व महात्मा गांधी की वाटरमार्क व प्रिंट तस्वीर तथा स्वच्छता लोगो से भी पहचान सकते हैं।

      आज के दौर में एटीएम से भी 500 के नकली नोट निकल सकते हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। शातिरों की चाल यहां तक पहुंच गई है। इस तरह की कई बार शिकायतें भी आई हैं कि एटीएम से नकली नोट मिले हैं। बता दें कि जब आप एटीएम से नकली नोट निकलने पर बैंक के पास जाते हैं तो उस नोट को लेने से मना कर दिया जाता है। ऐसे में आपको परेशानी होना स्वाभाविक है। इससे आपको चूना भी लगता है।

      मार्केट में 500 के कई नकली नोट होने की शिकायतें व घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। ऐसे में शातिरों ने 500 के नकली नोटों की घुसपैठ की हुई है। ऐसे में RBI की 500 के असली नोट की पहचान के लिए जारी की गई गाइडलाइन के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इन सब बातों की जानकारी होने के बाद व असली तथा नकली नोटों को लेकर RBI की गाइडलाइन जानने के बाद आप चूना लगने से बच जाएंगे। साथ ही 500 रुपए के असली व नकली नोट में फर्क को झट से समझ जाएंगे।