Ranikhet:: एपीएस के तीन छात्र मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयनित

रानीखेत:: आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के तीन होनहार छात्रों का चयन मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए हुआ। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य…

रानीखेत:: आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के तीन होनहार छात्रों का चयन मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए हुआ।

छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य कमलेश जोशी सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उक्त संबंध में आर्मी पब्लिक स्कूल शिक्षक ब्रिजेश जोशी ने जानकारी देते बताया कि विद्यालय के कक्षा छठी के यशस्वी धामी, नवीं के चिरायु नेगी व ध्रुव राणा सहित तीन छात्रों का चयन अल्मोड़ा जनपद से मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2025-26 के लिए हुआ है।

उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इन छात्रों को 8 से 14 वर्ष आयु श्रेणी में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर ₹1500 प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, शारीरिक शिक्षक सैम हार्वर्ड स्मिथ, भूपेंद्र परिहार सहित विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।