shishu-mandir

रामनगर ब्रेकिंग : महिला का शव मिलने से सनसनी

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

मयंक मैनाली

new-modern
gyan-vigyan

रामनगर। शहर से लगे एक गांव में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला नगर से सटे ग्राम नन्दपुर का है। यहा पर एक एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया है। आज ग्रामीणों ने सिचाई नहर मे एक महिला का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

saraswati-bal-vidya-niketan
https://uttranews.com/2019/06/15/mock-drill-in-champawat-aleart-big-news/

सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया। और वहा मौजूद लोगों से शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने पहचानने से इंकार कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा शव को नही पहचान पाने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। महिला के पैर रस्सी से बंधे हुए थे ।

https://uttranews.com/2019/05/08/kumaun-ki-vaisano-devi-ke-naam-se-vikyat-hai-dunagiri-mandir/?relatedposts_hit=1&relatedposts_origin=1271&relatedposts_position=0

पहचान छुपाने के लिए महिला का चेहरा व शरीर जलाने की भी कोशिश की गई है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर महिला के शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है । फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही हें। माना जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस को अहम सुराग मिल सकते है। फिलहाल शव ​​के मिलने से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

https://uttranews.com/2018/05/31/sanjivani-boooti-par-haishankar-parsai-ka-vyangya/