Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

जागेश्वर(Jageshwar) की रामलीला— जनता के साथ पर्यटकों में भी उत्साह, पर्यटन के साथ पहाड़ की संस्कृति से भी हो रहे रूबरू

Ramlila of Jageshwar – Enthusiasm among the public as well as the tourists, along with tourism, the culture of the mountain is also getting exposed…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Ramlila of Jageshwar – Enthusiasm among the public as well as the tourists, along with tourism, the culture of the mountain is also getting exposed

अल्मोड़ा, 16 जून 2023— जागेश्वर(Jageshwar) धाम में अन्य स्थानों के इतर गर्मियों में रामलीला का आयोजन होता है। इस दौरान यहां मौसम काफी सुहावना रहता है तो धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन भी इन दिनों पूरे रौ में रहता है।

Jageshwar

इसलिए जून माह में हो रही रात की रामलीला को लेकर जहां स्थानीय लोग उत्साह से प्रतिभाग कर रहे हैं वहीं देश के विभिन्न कोनों से आए पर्यटकों को भी यह आयोजन काफी लुभा रहा है।


 रात होते ही विभिन्न होटलों व रेस्ट हाउसों में रुके पर्यटक रामलीला मंचन पंडाल में एकत्र होकर रामलीला का आनंद ले रहे है। ऐसे में यह आयोजन कई मायने में यादगार साबित हो रहा है। इससे जहां स्थानीय जनता  प्रतिवर्ष के परम्पांगत आयोजन का आनंद ले रही है वहीं देश के विभिन्न हिस्सों से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां मनाने आए पर्यटकों को पहाड़ की संस्कृति को नजदीक से देखने का मौका मिल रहा है। खासकर गेय चौपाई आधारित रामलीला उनका काफी मनोरंजन कर रही है।


दिल्ली से जागेश्वर(Jageshwar) आए एक पर्यटक ने बताया कि उन्हें करीब 20 साल बाद पहाड़ की रामलीला देखने का मौका मिला है। खासकर चौपाई और गेय आधारित रामलीला काफी कर्णप्रिय लग रही है। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।
रामलीला के व्यवस्थापक हरिमोहन भट्ट ने बताया कि जागेश्वर में लगभग 95 सालों से रामलीला का आयोजन हो रहा है।