shishu-mandir

राज्य सभा सांसद के आरोप—उत्तराखंड के लिए निराशाजनक रहा मोदी का पांच साल का कार्यकाल

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

यहां देखिए वीडियो क्या कहा प्रदीप टम्टा ने

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता की साथ ही कहा कि वह 25 मार्च को अपना नामांकन करने जा रहे हैं। हालां​कि अधिकृत प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा से पूर्व ही प्रदीप ने प्रैस की और कहा कि हाईकमान के निर्णय पर चुनाव लड़ा जाता है और पूरी कांग्रेस एक है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इस कार्यकाल को हिमालयी क्षेत्र की जनता निराशाजनक कार्यकाल के रूप में याद रखेगी। इस सरकार ने हिमालयी राज्य के लिए ग्रीन बौनस को बंद कराया। और बीके चतु​र्वेदी की रिर्पेाट को कूड़े के ढेर में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि यह सरकार जानी जाएगी तो केवल छदम राष्ट्रवाद को लेकर देश में उन्माद फैलाने की कोशिश करने और देश के सामाजिक ताने बाने को खुर्दबुर्द करने को लेकर।
प्रदीप इस प्रैस वार्ता में पूरी तरह चुनावी रौ में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि देश के एक वीर सैनिक अधिकारी को पाकि​स्तान ने अपने कब्जे में ले लिया। जब पूरा देश उसकी रिहाई की दुआएं कर रहा था तब प्रधानमंत्री राजनीतिक प्रयोग के रूप में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम चला रहे थे। उन्होने कहा कि पिथौरागढ में हवाई सेवा यह सरकार शुरू नहीं कर पाई। पिथौरागढ से जौलजीबी तक सड़क निर्माण नहीं करा पाई। अल्मोड़ा में साइंस पार्क और मुंशी हरिप्रसाद टम्टा क्राफ्ट सैंटर का कार्य ठप पड़ा है। दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा हवा हवाई हो गया। पंचेश्वर बांध में 32 हजार परिवार प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय सांसद और सरकार केवल 1306परिवारों को ही प्रभावित परिवार मान रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे साथ ही गढ़वाल की तर्ज पर कुमांउ में भी एक एम्स और एक एग्रीकल्चर यूनीवर्सिटी की स्थापना के भी प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक करन महरा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महामंत्री हेम तिवारी,आनंद सिंह बगडवाल,लता तिवारी, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

saraswati-bal-vidya-niketan

——————————
कांग्रेस ने खोला चुनाव कार्यालय
अल्मोड़ा में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव कार्यालय खोल दिया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,प्रदीप टम्टा, विधायक रानीखेत करन महरा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने किया। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे सहित कई कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।