आफत बनकर बरस रही बारिश, हरिद्वार में वार्निंग लेवल पार गई गंगा, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

आसमान से बरस रही बारिश आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ से होकर आ रही गंगा का जलस्तर ऋषिकेश, हरिद्वार बढ़ने लगा है। इन मैदानी…

आसमान से बरस रही बारिश आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ से होकर आ रही गंगा का जलस्तर ऋषिकेश, हरिद्वार बढ़ने लगा है। इन मैदानी इलाकों में गंगा उफान पर बह रही है। हरिद्वार में गंगा वार्निंग लेवल से ऊपर बह रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अभी गंगा का लेवल 293.30 मीटर है। गंगा का वार्निंग लेवल 293 मीटर है। यहां खतरे का निशान 294 मीटर पर है। गंगा के बढ़ते जल स्तर पर सिंचाई विभाग के अधिकारी नजर बनाये हुए हैं।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ निमेष कुमार ने कहा पहाड़ों पर भारी वर्षा होने से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। अभी गंगा 293.30 मीटर पर बह रही है। 2 लाख 23 क्यूसेक डिस्चार्ज है, खतरे का निशान 294 मीटर है। अभी खतरे के निशान से गंगा नीचे है। गंगा इस सीजन में दूसरी बार गंगा इस लेवल पर पहुंची है। उन्होंने कहा अभी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। जिसके कारण गंगा का स्तर अभी और बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ निमेष कुमार ने कहा पहाड़ों पर बारिश हो रही है। जिसके कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जिस पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियों को एक्टिव किया गया है। प्रशासन को हर पल की अपडेट दी जा रही है। सहायता और दूसरी व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है।