Rain Warning: फिर लौट कर आएगी ठंड, 31 जनवरी, 1, 2 और 3 फरवरी को होगी भारी बारिश, इन राज्यों में है बर्फबारी के आसार

आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। भारत मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय के इलाके में एक के…

आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। भारत मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय के इलाके में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गए हैं जिसके कारण 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है रिपोर्ट के अनुसार 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न हिमालय इलाकों में एंट्री कर सकता है जिसका असर 31 जनवरी की सुबह से जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश के रूप में दिखाई देगा।


ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह एक्टिव होने के बाद बारिश बढ़कर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समिति पश्चिमी हिमालय के कई इलाकों तक फैल जाएगी। कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।


1 और 2 फरवरी को मध्य प्रदेश और 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।


1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में और 2 फरवरी तक उत्तराखंड में भी गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।


31 जनवरी से 03 फरवरी के दौरान राजस्थान में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।


न्यूनतम तापमान में आ सकता है बदलाव
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होगी और उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

वहीं मध्य भारत में भी न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। आईएमडी के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा। 31 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उड़ीसा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और 1 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 30 और 31 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।