shishu-mandir

भाजपा की रैली मे बारिश ने ढाया सितम

Newsdesk Uttranews
2 Min Read


new-modern
gyan-vigyan

मौसम की बेरूखी से चुनावी जनसभा में नही आ सकी स्मृति ईरानी

saraswati-bal-vidya-niketan


स्टार प्रचारकों के ना आने से कार्यकर्ता रहे मायूस

अल्मोड़ा। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी नही आ पाई। बताते चले कि सोमवार को अल्मोड़ा के सिमकनी खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में भाजपा की रैली के लिये काफी जोर शोर से तैयारियां की गयी थी। पहले इस रैली में भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रमुख वक्ता के रूप में आना था। रविवार को अचानक उनका दौरा रद्द होने की सूचना आई। और केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का दौरा तय हुआ। लेकिन मौसम की बेरूखी से वह भी अल्मोड़ा नही पहुंच सकी।


सुबह से मौसम का मिजाज बदलता रहा और इसके साथ ही स्मृति ईरानी के दौरे पर संशय के बादल मडराने शुरू हो गये। हालांकि सिमकनी खेल मैदान में सभा चलती रही और भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को जिताने की अपील की।


स्मृति ईरानी के ना आने से उन्हे देखने पहुंचे लोगों को काफी निराशा हुई। हालत तो यह हो गई कि जैसे ही लोगों को पता चला कि स्मृति ईरानी का दौरा रद्द हो गया है तो लोग एक एक कर उठकर जाने लगे। मंच से वक्ता लोगों से रूकने की अपील करते रहे लेकिन देखते ही देखते मैदान का बड़ा हिस्सा खाली हो गया। रैली स्थल पर केवल कार्यकर्ता ही रह गये।

जनसभा में लोक सभा प्रभारी केदार जोशी, सह प्रभारी रमेश बहुगुणा, विधायक महेश नेगी,रेखा आर्या, रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, रवि रौतेला,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, विनीत बिष्ट,दर्शन रावत, राजीव गुरूरानी,राजेन्द्र कैड़ा, भाजयुमो ​जिलाध्यक्ष महेश नयाल,संजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।