कहर बरपा रही बारिश : खतरे की जद में आया उत्तराखंड का यह गांव, खाली कराया

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश कहर बरपा रही है। जिसके चलते टिहरी गढ़वाल में भूस्खलन की चपेट में आने से तिनगढ़ गांव को खाली…

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश कहर बरपा रही है। जिसके चलते टिहरी गढ़वाल में भूस्खलन की चपेट में आने से तिनगढ़ गांव को खाली करवा दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मिली जानकारी के अनुसार भारी मलबा आ जाने से दर्जनभर गांव इसकी चपेट में आ गए है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी से प्रभावितों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

टिहरी जिले के बूढ़ाकेदार में बीते दो दिनों से बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ है। तोलीगांव के सामने तीनगढ़ गांव के ऊपर पहाड़ी गिरकर नीचे आ गया। भारी भूस्खलन से पूरा गांव खतरे की जद में है। जिला प्रशासन ने खतरे को देखते हुए तिनगढ़ गांव को खाली करवा दिया है।

तोलीगांव में सुबह मलबा घुसने से दो लोगों की मौत हो गई थी।घनसाली के ग्राम तौली में देर रात करीब 1:30 बजे एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने की सूचना मिली। मकान में महिला सरिता देवी और उसकी बेटी अंकिता (15) के दबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और एसडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।