अल्मोड़ा, 7 जनवरी 2022
सामाजिक कार्यकर्ता रघुवर दत्त तिवारी को अल्मोड़ा बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया हैं। रघु तिवारी छात्र जीवन से ही सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे है। वह चिपको, वन बचाओ, नशा नही रोज़गार दो आंदोलन में काफी सक्रिय रहे। वह वर्तमान में अमन संस्था के प्रमुख है।
राज्यपाल की ओर से उन्हें बाल कल्याण समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उनके साथ समिति में चार अन्य सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है।
राज्यपाल की ओर से समिति में अध्यक्ष रघु तिवारी के अलावा सदस्य पद पर श्रीमती मीता उपाध्याय,भगवती प्रसाद पांडे, श्रीमती चन्द्रा लटवाल, त्रिलोक सिंह लटवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है।
सामाजिक क्षेत्र में लंबा कार्यानुभव रखने वाले रघु तिवारी वर्तमान में अमन संस्था के प्रमुख हैं। और वह लंबे समय से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर बाल अधिकार कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।
रघु तिवारी को बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) का अध्यक्ष बनने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है। अमन संस्था कार्यालय की नीलिमा भट्ट, विमला, नीमा कांडपाल, दीपिका कर्नाटक, मना खत्री, खीमानंद भट्ट, प्रमोद जोशी, सैमुएल लाल सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
