जल्दी निपटाएं driving licence से जुड़ा ये काम, बचे है सिर्फ दो दिन, फिर होना पड़ेगा परेशान

Driving licence आज के समय में लगभग हर किसी के पास होता है जो शहरों में रहता है। जहां ड्राइविंग लाइसेंस को हार्ड कॉपी के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Driving licence आज के समय में लगभग हर किसी के पास होता है जो शहरों में रहता है। जहां ड्राइविंग लाइसेंस को हार्ड कॉपी के रूप में रखा जाता था वही अब ड्राइविंग लाइसेंस को भी ऑनलाइन किया जा रहा है और अब सरकार के द्वारा इसको लेकर कुछ महत्वपूर्ण अपडेट भी दिया गया है।


Transport Department के द्वारा बताया गया है की 12 मार्च के बाद किसी भी हस्तलिखित लाइसेंस वाले driving लिस्ट की बैकलॉग एंट्री नहीं हो पाएगी। विभाग के द्वारा इसके लिए 12 मार्च तक का समय उपलब्ध कराया गया है। अगर आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस की बैकलॉग एंट्री करवाना चाहते हैं, तो आपको भारत सरकार के Sarathi web portal पर जा कर यह काम करना होगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आपको बता दें कि भारत सरकार के द्वारा निर्देश जारी करते हुए बताया गया है कि जिन भी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के पास उनका DL एक बुकलेट के रूप में या किसी लिखे हुए फॉर्म के रूप में है, वह सभी अब online करने जरूरी होंगे।


आपको यह भी बता दें कि सरकार हस्तलिखित driving licence को चिप वाले कार्ड के रूप में इसलिए परिवर्तित करवाना चाह रही है। क्योंकि हस्तलिखित ड्राइविंग लाइसेंस के भीगने फटने का खतरा रहता है, साथ ही यह कई बार संदेह के घेरे में भी रहता है। लेकिन अगर चिप वाला कार्ड है तो उसमें इस तरीके की समस्याएं देखने को नहीं मिलती है।