Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पुतिन के साथ हमेशा रहता है ‘पूप सूटकेस’, विदेश में भी उनके मल की सुरक्षा सबसे पहले

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज यानी 4 दिसंबर को भारत पहुंचने वाले हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम बातचीत होगी, जिसमें…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज यानी 4 दिसंबर को भारत पहुंचने वाले हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम बातचीत होगी, जिसमें भारत और रूस के रिश्तों और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पुतिन की सुरक्षा दुनिया की सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं में से एक मानी जाती है और इसकी जिम्मेदारी रूस की फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस के पास है। उनकी हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जाती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पुतिन से जुड़ी सबसे अजीब और चर्चा में रहने वाली बात उनका ‘पूप सूटकेस’ है। कहा जाता है कि जब भी पुतिन विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो उनके बॉडीगार्ड्स उनके साथ एक खास सूटकेस लेकर चलते हैं, जिसमें उनका मल सुरक्षित रखा जाता है। यह बात तब ज्यादा चर्चा में आई थी जब पुतिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने अलास्का गए थे।

रूस की फेडरल प्रोटेक्शन सर्विस के जवान पुतिन का मल सीलबंद बैग में रखते हैं और उसे ब्रीफकेस में रखकर रूस वापस ले जाते हैं। इसका मकसद यह है कि कोई विदेशी एजेंसी उनके मल की जांच न कर सके और उनकी स्वास्थ्य संबंधी कोई जानकारी बाहर न जा पाए।

पिछले कुछ सालों से पुतिन की सेहत को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही हैं। कभी कहा जाता है कि उन्हें कैंसर है, तो कभी पार्किंसंस की बीमारी की अफवाहें फैलती रही हैं। हालांकि रूस सरकार हर बार इन खबरों को गलत बताती है। यह व्यवस्था इसलिए की जाती है क्योंकि इंसान के मल से उसकी सेहत से जुड़ी कई अहम बातें पता लगाई जा सकती हैं और पुतिन सरकार नहीं चाहती कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति किसी विदेशी ताकत के हाथ लगे।