Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख बदली

दिल्ली। पंजाब में 14 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) की तिथि में बदलाव किया गया है। जानकारी के…

दिल्ली। पंजाब में 14 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) की तिथि में बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार अब 20 फरवरी 2022 को पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आयोजित किया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चलें कि 14 फरवरी 2022 को रविदास जयंती को देखते हुए अलग-अलग राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव तिथि में बदलाव की मांग की थी, जिसे केंद्रीय चुनाव आयोग ने मान लिया है। हालांकि वोटों की गिनती तय तारीख के मुताबिक, 10 मार्च को ही होगी।