अल्मोड़ा: काकड़ीघाट में स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को लेकर हुआ ‌जनसंवाद, अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी हुई चर्चा

काकड़ीघाट के रामलीला मैदान में लोक शक्ति मंच उत्तराखंड द्वारा जन जागृति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 25…

public-dialogue-kakrighat-health-services/

काकड़ीघाट के रामलीला मैदान में लोक शक्ति मंच उत्तराखंड द्वारा जन जागृति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 25 गाँव के महिला, पुरुष और युवाओं ने अपनी भागीदारी दी ।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं पर जनसंवाद हुआ । इसमें क्षेत्र में हुए 18 गाँव के 340 महिलाओं के साथ किए गए सर्वे के आंकड़ों पर चर्चा हुई ।

शोधकर्ता वसुधा ने शोध के आँकड़े और मानकों की जानकारी दी । आज स्वास्थ्य के मुद्दे पर इस चर्चा में लोगों ने कहा काकडीघाट में ऐसे सरकारी अस्पताल का निर्माण होना चाहिए जिसमें इलाज और जांच की व्यवस्था हो । महिलाओं ने बताया अभी जिन अस्पतालों में वे स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जाती हैं वहाँ उन्हें सारी दवाइयाँ और जांच बाहर से करवानी पड़ती हैं । उतना खर्चा न होने के कारण वे इलाज नहीं करवा पाती।

महिलाओं द्वारा कृषि, पशुपालन और अन्य रोजगार में आ रही परेशानियाँ और उसके विकल्प की चर्चा हुई । इसमें उद्यान विभाग से मुख्य प्रभारी रमेश सती ने लोगों को विस्तृत जानकारी दी ।जंगल बचाओ शीतलाखेत मॉडेल में महिलाओं की भागीदारी के बारे में गिरीश शर्मा ने बात रखी ।

जन स्वास्थ्य अभियान से पीसी तिवारी ने उत्तराखंड में हो रहे संघर्षों की चर्चा की, और आज क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं पर हो रही चर्चा में सहयोग करने की बात कही ।इस कार्यक्रम में सामाजिक संस्थान पेलाग फाउंडेशन के राजेन्द्र जी ने महिलाओं को संबोधित किया । दिल्ली से सहयोग करने उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय के कुछ अधिवक्ता – मनमोहन सिंह, संदीप सिंह, सौरभ तोमर, पंकज सिंह भी पहुंचे।

इस जन जागृति संवाद के समापन में टीम घुघुति जागर के राजेन्द्र ढेला और राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राजू भाई के सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा रंग जमाया गया ।लोगों द्वारा उठाए गए स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को लेकर एक रणनीति बनाई गई । आगे प्रशासन तक इसे पहुंचाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा । ग्रामीणों के अनुसार इस कार्यक्रम में मंत्री एवं क्षेत्र की विधायक रेखा आर्या और जिलाधिकारी को भी आमंत्रित किया गया था, किन्तु कार्यक्रम में दोनों ही उपस्थित नहीं हो पाए ।