पहल:कोसी बाजार के व्यापारी भी 22 को रखेंगे प्रतिष्ठान बंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की जनता कर्फ्यू (Public curfew)को सफल बनाने की अपील

Public curfew

अल्मोड़ा। भाजपा के हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने भी 22 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा आहूत जनता कर्फ्यू(Public curfew) को सफल बनाने की अपील की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने इस अपील को लेकर कोसी बाजार में व्यापारियों के साथ बैठक की। प्रकाश ने बताया कि बैठक के बाद सभी व्यापारियों ने 22 मार्च को अपने प्रतिष्ठान बंद रख जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की बात कही है। और इस दिन कोसी व्यापार मंडल के सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट, नवीन जोशी, दिनेश जोशी,पुष्कर बिष्ट, दिग्विजय मेहता,राजेन्द्र बिष्ट, जगदीश बिष्ट,गोपाल बिष्ट, मोहन तिवारी आदि मौजूद थे।