Almora- प्राधिकरण समाप्त किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने दिया धरना

अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले अल्मोड़ा के लोग पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी…

अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले अल्मोड़ा के लोग पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में विगत 6 वर्षों से निरन्तर गांधी पार्क चौघानपाटा अल्मोड़ा में धरना देते आ रहे हैं। विदित हो कि नवम्बर 2017 में अल्मोड़ा सहित समूचे पर्वतीय क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया गया था जिसका विरोध लगातार जारी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज धरने को सम्बोधित करते हुए समिति के संयोजक एवं पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों के माध्यम से अपनी पीठ खुद थप थपा रही है लेकिन जनता की समस्याओं से उसे कोई लेना देना नही है। वरिष्ठ नागरिक, पेंशनर्स, अल्मोड़ा की जनता लगातार पांच वर्षो से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए धरना दे रही है पर प्रदेश सरकार सुनने को तैयार नहीं है। नवंबर 2017 में भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान से पूरे प्रदेश में जनविरोधी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को लागू कर दिया। प्राधिकरण लागू करने से पहले सरकार ने अल्मोड़ा जैसे पर्वतीय जिले की भौगोलिक स्थिति का भी आकलन नहीं किया। अल्मोड़ा जैसे नब्बे प्रतिशत तक बस गए शहर में प्राधिकरण लागू करने का कोई औचित्य ही नही है। भाजपा के दो दो मुख्यमंत्रियों के प्राधिकरण समाप्त की घोषणा के बाद भी इसे समाप्त ना किया जाना समझ से परे है।

कहा कि सरकार अवलंब इस जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त करे। अभी भी वक्त है सरकार नीद से जागे और अविलंम्ब इस जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधित समस्त अधिकार नगरपालिका को दे। उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियो से भी मांग की कि वह भी जनहित में जनता की इस बेहद गंभीर समस्या के लिए संघर्ष समिति के साथ आए और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम करे। धरने में मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सभाषद हेम चन्द्र तिवारी,अवनी अवस्थी, ललित मोहन पंत,एम सी काण्डपाल,प्रताप सत्याल, आनन्द सिंह बगडवाल, शहाबुद्दीन, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, चन्द्रशेखर बनकोटी शामिल रहे।