अल्मोड़ा- मणिपुर (Manipur)में महिलाओं से अभद्रता के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केन्द्र का पुतला

Almora Congress burnt effigy of center in protest against indecency with women in Manipur अल्मोड़ा, कांग्रेस कमेटी की ओर से मणिपुर(Manipur) में महिलाओं के साथ…

Almora Congress burnt effigy of center in protest against indecency with women in Manipur

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, कांग्रेस कमेटी की ओर से मणिपुर(Manipur) में महिलाओं के साथ अभद्रता और बलात्कार की घटना पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा ही 3 महीने से देश का राज्य मणिपुर (Manipur)जल रहा है महिलाओं के साथ अभद्रता और बलात्कार की घटना हो रही है। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा मणिपुर के मामले में चुप्पी साधी जा रही है मणिपुर को आग में जलने को छोड़ दिया गया मणिपुर राज्य में जिस तरह से केंद्र और मणिपुर(Manipur) सरकार के इशारे पर 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़को पर घुमाया गया है जो पूरे देश को शर्मसार और कलंकित करने वाला है ।


कहा देश के प्रधानमंत्री में अगर थोड़ी भी मानवता बची है तो मणिपुर की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी,पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल,गीता मेहरा, जिला मंत्री रोहित रौतेला, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट,यूथ प्रदेश महासचिव मोहन देवली, धीरज गैलाकोटी, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद,यूथ विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, सभासद सचिन आर्या प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी शरद शाह, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम बिष्ट ,देवेंद्र बिष्ट, ललित सतवाल, अवनी अवस्थी,अमन अंसारी जया जोशी, परितोष जोशी,तारा तिवारी, मनिराज सिंह मटेला,मनोज बिष्ट,अभिषेक तिवारी उमेश गुरानी, भानु बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Manipur
अल्मोड़ा- मणिपुर (Manipur)में महिलाओं से अभद्रता के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केन्द्र का पुतला