अल्मोड़ा,2 जुलाई 2025
अल्मोड़ा के जाने-माने व्यापारी और महेंद्र जनरल स्टोर के मालिक गोपाल सिंह पालनी का बीती रात करीब 11 बजे निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन से अल्मोड़ा के व्यापार जगत में शोक की लहर है।
गोपाल सिंह पालनी जी ने अपने व्यापारिक जीवन में गहरी छाप छोड़ी। उनके दो सुपुत्र, राजेश पालनी और महेंद्र पालनी ‘मंटू’, भी व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। राजेश पालनी ‘मंटू’ पूर्व में जिला व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं।
उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10:30 बजे लाला बाजार स्थित निवास से विश्वनाथ घाट के लिए निकलेगी।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह और महामंत्री भैरव गोस्वामी सहित समस्त व्यापारी समुदाय ने गोपाल सिंह पालनी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया
कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष राजेश पालिनी जी के पिता वरिष्ठ व्यापारी गोपाल सिंह पालिनी के निधन पर गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है
शोक संदेश में कार्यकर्ताओं ने कहा कि ” गोपाल सिंह पालिनी एक सम्मानित और सामाजिक व्यक्ति थे, जिनका नगर के लोगों के साथ आत्मीय संबंध था। उनके निधन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी गहरा शोक प्रकट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।“
शोक व्यक्त करने वालों में विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी,दीप सिंह डांगी, पूरन रौतेला, अनिल गुरुरानी, मनोज पांडे, पार्षद वैभव पाण्डेय,गोविंद सिंह मेहरा, गोपाल चौहान, पीसी जोशी, दिनेश जोशी, नरेंद्र अधिकारी, अमरजीत भाकुनी, परितोष जोशी, देवेंद्र बिष्ट, पार्षद कुलदीप मेर, शामरोज़ खान, अमन अंसारी, सलीम जिह्वा, राकेश जयसवाल, नमन बिष्ट, कौशिक पांडे, कारण पांडे, राजू रौतेला,सुशील शाह, भैरव गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद,कांची वर्मा, कमल किशोर,अभिषेक शाह, नवनीत वर्मा, हर्ष शाह आदि कांग्रेसजन शामिल थे।
वरिष्ठ व्यापारी गोपाल सिंह पलनी के निधन पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जताया शोक
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने एक बैठक आहूत की जिसमें वरिष्ठ व्यापारी गोपाल सिंह पलनी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया साथ ही सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की।
शोक व्यक्त करने वालो में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला प्रभारी यूसुफ़ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि उपस्थित थे।