shishu-mandir

अल्मोड़ा के प्रगतिशील किसान माधवानंद जोशी का निधन

editor1
2 Min Read

अल्मोड़ा। ग्राम सभा सल्ला रौतेला निवासी प्रगतिशील किसान माधवानंद जोशी का 94 वर्ष की आयु में शनिवार दिनांक 17-12-22 को दिल्ली में निधन हो गया। बताया गया कि जोशी अपने स्वास्थ्य उपचार के लिए दिल्ली गए हुए थे। परिवार में तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं जिनका विवाह हो गया है। स्व0 माधवानंद जोशी को कृषि व पर्यावरण संरक्षण में विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था। पंतनगर व गोविंद वल्लभ पर्यावरण संस्थान व राज्य व जनपद स्तर पर लगभग 25 से अधिक पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। उनके बगीचे में जिलाधिकारी, व मंडल व राज्य स्तरीय अधिकारियों, सांसद, विधायकों द्वारा भी निरीक्षण किया गया और उनके कार्य की सराहना की गई थी। भारतीय कृषि अनुसंधान द्वारा भी उन्हें प्रगतिशील किसान के रूप में सम्मानित किया गया था।

new-modern
gyan-vigyan

बताते चलें कि गोविंद बल्लभ पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा द्वारा भी उन्हें 2012 में पर्यावरण मित्र का पुरस्कार दिया गया। माधवानंद जोशी की विरासत को उनके छोटे पुत्र हरीश जोशी संभाल रहे हैं उनको भी उनके कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है। हरीश जोशी का कहना है कि पिता द्वारा उन्हें कृषि व पर्यावरण के क्षेत्र में जो कुछ भी सिखाया गया है उसे वह समाज के लिए अर्पित करेंगे और कृषि व पर्यावरण के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहेंगे। माधवानंद जोशी के आकस्मिक निधन पर ग्राम प्रधान सल्ला रौतेला सुशीला पाठक, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पाठक, पूर्व प्रधान दिनेश पाठक, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे गजेन्द्र पाठक, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक, शिक्षा समन्वय समिति जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डॉ मनोज जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गुसाईं संयुक्त मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर पाठक, वन विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ व अल्मोड़ा के पूर्व वनाधिकारी नंद किशोर पांडेय आदि ने शोक व्यक्त किया है।

saraswati-bal-vidya-niketan