ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, स्वास्थ्य और शिक्षा मुद्दे को लेकर डीएम से मिली जिंप सदस्य

सल्ला भाटकोट की जिला पंचायत सदस्य शैलजा चम्याल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र की स्वास्थ्य, शिक्षा और ज्वलंत मुद्दों के समयबद्ध निराकरण की मांग…

Jip sadasya Sailaja

25
26

सल्ला भाटकोट की जिला पंचायत सदस्य शैलजा चम्याल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र की स्वास्थ्य, शिक्षा और ज्वलंत मुद्दों के समयबद्ध निराकरण की मांग की है।


उन्होंने कहा कि सरकारों की अनदेखी के चलते हमारा क्षेत्र आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, जल, जैसे कई विकास कार्यों में पीछे है जिससे क्षेतवासियों का जीवन स्तर कई कठिनाईयों से जूझ रहा है तथा उसका सीधा प्रभाव लोगों के जनजीवन, रोजगार, स्वास्थ्य कुटीर उद्योग, सामाजिक सुरक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों, स्वच्छता, सामाजिक कल्याण (एस. सी / एसः टी, बुर्जुग, दिव्यांग, आदि) गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, आदि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा का एक भी महाविद्यालय या संस्थान नहीं हैं आज के दौर में भी बच्चों को अध्ययन करने 70-80 कि. मी. दूर आना पड़ता हैं। इसलिए नौगाँव में एक महाविद्यालय खोला जाय।


उन्होंने सेराघाट, कनारीछीना एवं घौलछीना में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है लेकिन एक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है इसलिए एक सीएचसी बनाते हुए बनवाया जाय। सेराघाट में एक्स रे, अल्ट्रासाउन्ड, टैक्नीशियन की व्यवस्था की जाय।


उन्होंने अतिदूरस्थ गाँवों- तिमुरी, पथ्या, खुड्यारी, हटौला, पतलचौरा, भनलगाँव, कुंजकिमोला, मल्लीनाली, खाटो, धुन्योली, तरूला, एवं सिरकोट, आदि गाँवों में सड़क पहुँचाने और जमराड़ी -बेलवालगॉव सल्लाभाटकोट – सुकना पथ्या, व भौराधेरा- नौगाँव रोड में जरूरत को देखते हुए डामरीकरण करने और क्षेत्र में एक फल संरक्षण केन्द्र स्थापित करने तथा कृषि योग्य खेतों में निःशुल्क तारबाड़ योजना के तहत तारबाङ् करवाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply