JBSG इंटर कॉलेज गंगोलीहाट की प्रियांशी ने 10वीं में किया उत्तराखंड टॉप,500 में से पाए 500 अंक

Priyanshi of JBSG Inter College Gangolihat topped Uttarakhand in 10th, got 500 marks out of 500 गंगोलीहाट/ पिथौरागढ़, 30 अप्रैल 2024- जंगम बाबा शंकर गिरी…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Priyanshi of JBSG Inter College Gangolihat topped Uttarakhand in 10th, got 500 marks out of 500

गंगोलीहाट/ पिथौरागढ़, 30 अप्रैल 2024- जंगम बाबा शंकर गिरी इंटर काॅलेज (JBSG IC) गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी रावत ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा टॉप की है।


प्रियांशी ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशी की इस उपलब्धि से पूरे सीमांत जिले में खुशी व्याप्त है।

जानकारी अनुसार प्रियांशी के पिता राजेश रावत पूर्व सैनिक और वर्तमान में बेड़ीनाग(Berinag) व्यापार संघ अध्यक्ष हैं।प्रियांशी की माता रजनी रावत साधना पब्लिक स्कूल बेड़ीनाग में शिक्षिका है। प्रियांशी रावत की प्राथमिक शिक्षा साधना पब्लिक स्कूल बेड़ीनाग से हुई है। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल कोठारी विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र रावल, महेंद्र दसोनी, अनिल बिष्ट, आशीष कुमार ने बधाई दी है।

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परीक्षाफल में जिसमें पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने 10 वीं मे टॉप किया है तो , अल्मोड़ा के पियूश खोलिया व हल्द्वानी की कंचन ने 12 वीं में टॉप किया है।
मेधावियों को सीएम पुष्कर धामी ने बधाई दी है जबकि महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों और स्कूलों के प्रधानाचार्य से फोन पर बधाई दी।