दो दिवसीय दौरे पर आज देहरादून पहुंचेंगी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देहरादून। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बृहस्पतिवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचेंगी। इस दौरान वह नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बृहस्पतिवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचेंगी। इस दौरान वह नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट उतरेंगी। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका अभिवादन करेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगी और राजभवन के लिए रवाना होंगी। शाम साढ़े छह बजे उनका मुख्यमंत्री आवास पर आगमन होगा। इस दौरान राष्ट्रपति उपस्थित अतिथियों को संबोधित भी करेंगी। वहीं, विकास से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा।

शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी जिसके बाद वह मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से वह दोपहर 2 बजे देहरादून लौटेंगी। शाम 4 बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और उसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272