धौलछीना। रामलीला कमेटी धौलछीना की बैठक सभागार में संपन्न हुई। बैठक में चंदन सिंह मेहरा को फिर से अध्यक्ष चुना गया।
वक्ताओं ने पिछले वर्ष की कार्यकारिणी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सर्वसम्मति से इस वर्ष भी पुरानी कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया।
कोषाध्यक्ष के रिक्त पद पर मोहन सिंह जीना को कोषाध्यक्ष चुना गया। चंदन सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, दीवान मेहता तथा मनमोहन सिंह को उपाध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
धौलछीना की कुमाऊनी ऐतिहासिक रामलीला की तैयारी शुरू हो गई है बीआरसी सभागार में कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक जमन सिंह मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियागया।
बैठक में वक्ताओं ने इस वर्ष रामलीला को और अधिक भव्यता के साथ आयोजित करने पर जोर दिया। इस दौरान चंद्र सिंह मेहरा, मोहन सिंह जीना, दीवान सिंह राणा, आनंद सिंह रावत, खड़क सिंह मेहरा, दरबान सिंह रावत, नारायण सिंह, भारत जोशी आदि वक्ताओं ने अपने-अपने सुझाव दिए।
बैठक में 17 सितंबर से तालीम की शुरुआत करने तथा दीपावली के बाद 30 अक्टूबर से रामलीला करवाए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान चंदन सिंह मेहरा, राजेंद्र बोरा, दरवान सिंह रावत, राकेश मेहरा, प्रकाश वर्मा, दीवान सिंह बोरा, ललित मेहरा, चंदन सिंह, अनिल अधिकारी, संजीव शुक्ला, राहुल मेहरा, महेंद्र सिंह बोरा, वीरेंद्र सिंह, नत्थीराम नौटियाल, सूरज मेहरा, नारायण नाथ, ललित बिष्ट, राजू पुर नरेंद्र नेगी योगेश पांडे, लक्ष्मण सिंह, भगवान सिंह ,गोधन सिंह आदि समीर कई लोग मौजूद रहे।
