shishu-mandir

पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश पंत : पुत्र ने दी मुखाग्नि

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
?????????????
Screenshot-5

रामेश्वर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि मुख्यमंत्री : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता और अधिकारी रहे मौजूद

new-modern
gyan-vigyan


पिथौरागढ़। प्रदेश के दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। प्रकाश पंत का अन्तिम संस्कार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर उनके पैतृक घाट रामेश्वर में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ ही भाजपा समेत विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पंत निवास खड़कोट से सरयू और रामगंगा नदी के संगम रामेश्वर घाट तक शव यात्रा आयोजित हुई। रामेश्वर घाट पर उनके पुत्र सौरभ पंत ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान पुलिस गारद ने दिवंगत मंत्री को शस्त्र सलामी देकर विदाई दी।
घाट पर दिवंगत नेता पंत के अंतिम संस्कार के दौरान त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल, सांसद अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, सहकारिता मंत्री डा. धनसिंह रावत, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के साथ ही सैकड़ों की संख्या में नगरवासी, जिले और जिले के बाहर से आए लोग मौजूद रहे। दिवंगत पंत को पिथौरागढ़ में श्रद्धांजलि देने तथा रामेश्वर घाट पर अंत्येष्टि में शामिल होने वाले लोगों में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, गंगोलीहाट मीना गंगोला, विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, लोहाघाट पूरन फर्त्याल, विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक गोपाल ओझा, उपाध्यक्ष विधानसभा रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा राज्य मंत्री शमशेर सत्याल, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, मुख्य सचिव उत्तराखंड उत्पल कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, सचिव वित्त अमित नेगी, आयुक्त कुमाऊं राजीव रौतेला, अपर सचिव एचसी सेमवाल,अपर सचिव मुख्यमंत्री सुरेश जोशी, डीआईजी अजय जोशी, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ विजय कुमार जोगदण्डे, जिलाधिकारी चंपावत रणवीर सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ आरसी राजगुरु, चंपावत धीरेंद्र गुंज्याल, मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ वन्दना, अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आरडी पालीवाल, चंपावत टीएस मर्तोलिया समेत अनेकों लोग उपस्थित थे। पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दिवंगत प्रकाश पंत के सुपुत्र सौरव पंत ने शाम 6ः19 पर दी। इस दौरान बड़े भाई कैलाश पंत, छोटे भाई भूपेश पंत और उनके पुत्र मौजूद थे।

saraswati-bal-vidya-niketan
https://uttranews.com/2018/05/20/three-children-died-in-dahrchula/