Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

यूपी में सियासी माहौल गरमाया, बीजेपी के मंच पर अब दिखेंगे राजा भैया, जाने कहां होगी उनकी रैली और क्या है उनकी तैयारी?

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर अब सियासी गर्मी तेज हो गई है। 12 मई को भारतीय जनता पार्टी…

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर अब सियासी गर्मी तेज हो गई है। 12 मई को भारतीय जनता पार्टी एक बड़ी जनसभा करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस जनसभा में कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया उर्फ़ रघुराज प्रताप सिंह शामिल होंगे। इस सीट को राजा भैया का गढ़ माना जाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। ऐसे में अब इस सीट पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने यहां से सांसद विनोद सोनकर को उम्मीदवार बनाया है जिसे देखते हुए भाजपा रविवार को यहां एक विशाल जनसभा करेगी यह जनसभा हीरागंज में मां नायर देवी परिसर में होगी, जिसकी तैयारियां भी बड़े जोरों शोरों से अब शुरू हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि बीजेपी की इस विशाल जनसभा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे रविवार को भाजपा के इस मंच पर राजा भैया भी दिखाई देंगे। राजा भैया भाजपा के शिष्य नेताओं के साथ पार्टी के समर्थन में वोट करने की अपील भी करते हुए दिखाई देंगे। इसके लिए बीजेपी की ओर से बड़े स्तर पर तैयारी हो रही हैं।
राजा भैया इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सार्वजनिक तौर पर वोट डालने के अपील करेंगे। इससे पहले बेंगलुरु में राजा भैया की अमित शाह से मुलाकात हुई थी, ऐसे में अब सब की नजरे इस जनसभा पर टिकी हुई है।

पिछले कुछ समय से राजा भैया और भारतीय जनता पार्टी के बीच नजदीकी साफ देखी जा सकती है। राजा भैया अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुए थे। यहीं नहीं वो अक्सर सीएम योगी और पीएम मोदी सरकार की नीतियों की खुलकर तारीफ भी कर चुके हैं  यूपी में हाल में राज्यसभा की दस सीटों पर हुए चुनाव में भी उनकी पार्टी ने भाजपा के समर्थन में वोट किया था।