Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस ने 25 उपद्रवी किए गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 7 तमन्चे, 54 जिन्दा कारतूस किए बरामद

बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग दर्ज किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के पास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में नामजद एवं प्रकाश में आये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये हैं।

आरोपियों के कब्जे से 7 तमन्चे (6 तमन्चे 315 बोर व 01 तमन्चा 12 बोर), 54 कारतूस जिन्दा, थाना बनभूलपुरा से उपद्रवियों द्वारा लूटे गये कुल 99 कारतूस (7.62 mm के 67 एवं 9 mm के 32 कारतूस) बरामद किए